मूंगफली की खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षण देकर बीज वितरण किया गया।

Share Now

नूर मोहम्मद /गौरेला पेंड्रा मरवाही/ ( सर्वव्यापी)/

नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल योजना के अंतर्गत चयनित क्लस्टर ग्राम मेढ़ुका एवं दर्री में 28 किसानों के 10 हेक्टेयर खेत में मूंगफली फसल लिया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए आज किसानों के खेत में तैयारी का निरीक्षण किया गया और किसानों को खेत में ही मूंगफली की खेती का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत सभी 28 किसानों को बीज वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में उप संचालक कृषि सत्यजीत कंवर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रविन्द्र कश्यप, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राकेश राठौर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गजरूप सलाम तथा जनपद सदस्य एवं सरपंच भी उपस्थित थे। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में कुल 200 हेक्टेयर में मूंगफली प्रदर्शन लिया जाना है। कृषि विभाग द्वारा किसानों के साथ बैठक कर ग्राम एवं क्लस्टर चयन किया जा चुका है। अब प्रशिक्षण एवं बीज वितरण का कार्य किया जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!