ANT Force की अवैध मादक पदार्थ गांजा पर कार्यवाही… 02 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

Anti Narcoties Task Force और सिंघोडा पुलिस कि टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन ,सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही, स्त्रोत के बारे मे विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। कि थाना सिंघोडा क्षेत्र में दिनांक 22.06.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक OR 03 F 0450 में दो व्यक्ति ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा को छत्तीसगढ की ओर लेकर जाने वाले है कि सूचना पर Anti Narcoties Task Force और थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा एन एच 53 रोड रेहटीखोल मे बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी उडिसा से छत्तीसगढ की ओर एक स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक OR 03 F 0450 आई जिसे एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल में Anti Narcoties Task Force की टीम एवं थाना सिंघोडा पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर रोका गया। *वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) बालक मुनी महाराज पिता मुनी महाराज उम्र 35 वर्ष साकिन त्रयम्बकेश्वर थाना त्रयम्बकेश्वर जिला नासिक महाराष्ट्र (02) टी टी शर्मा पिता तुलसीराम शर्मा उम्र 35 वर्ष साकिन जमालपुर थाना साहबर जिला ईटा उत्तर प्रदेश का निवासी होना बताये पुलिस टीम के द्वारा कार की तलाशी ली गई। कार के पीछे डिक्की मे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर कुल 08 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। कार मे अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपीयो को गिरफ्तार कर 08 किलोग्राम गांजा कीमती 120000 रूपये व घटना मे प्रयुक्त एक सिल्की सिल्वर कलर की मारूती स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक OR 03 F 0450 कीमती 500000 रूपये तथा 01 नग मोबाईल कीमती 10000 रूपये कुल जुमला कीमती 630000 रूपये जप्त किया गया। आरोपीयो से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और नासिक महाराष्ट्र ले जाना बताये। आरोपीयों के विरूद्ध थाना सिंघोडा में अपराध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत् न्यायिक रिमार्ड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही सिंघोडा पुलिस एवं Anti Narcoties Task Force टीम के द्वारा की गई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!