आमजन की सुरक्षा में लापरवाही… अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों की पतासाजी और कार्यवाही पर पुलिस प्रशासन सुस्त … पढ़ें पूरी खबर।

Share Now

विकास नंद /सरायपाली/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ ओड़िशा सीमा से लगे महासमुंद जिले के बसना और सरायपाली क्षेत्रों में इन दिनों दिगर राज्यों के साथ- साथ अन्य पड़ोसी देशों से लोगों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनते जा रहे हैं जो इन क्षेत्रों में गैर कानूनी ढंग से निवास कर रहे हैं छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्रालय का सख्त निर्देश होने के बावजूद स्थानीय पुलिस प्रशासन इन संदिग्धों की ना तो पतासाजी कर रही है ना ही इन बाहरी लोगों को यहां से खदेड़ा जा रहा है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार के गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में घुसपैठियों की धर पकड़ के लिए राज्य सरकार बड़ा अभियान चला रही है और जनहित में टोल फ्री नंबर 18002331905 जारी की गई है परंतु जिले बसना और सरायपाली ओडिशा सीमा से लगा हुआ है जहां पर इस तरह के संदिग्धों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है यहां आसपास के होटल ढाबों में और फेरीवालों के रूप में इस प्रकार के लोग काम करते हुए यहां निवासरत है जिन्हें आसानी से घूमते फिरते हुए देख सकतें हैं शासन के निर्देशानुसार सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन को इस तरह के लोगों की पतासाजी कर अवैध रूप से निवास करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!