आपातकाल स्मृति दिवस पर सांसद रूपकुमारी ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज जिला पंचायत में आयोजित ‘आपातकाल स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी ने लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया। यह आयोजन उस ऐतिहासिक संघर्ष को याद करने के उद्देश्य से किया गया, जब अनेक स्वतंत्रता प्रेमियों और लोकतंत्र रक्षकों ने 1975 के आपातकाल के विरुद्ध आवाज़ उठाई थी।कार्यक्रम में सांसद चौधरी ने लोकतंत्र सेनानी मनीलाल चंद्राकर, स्वर्गीय अब्दुल कद्दूरा की धर्मपत्नी फरीदा खैरानी, तथा स्वर्गीय अमृत लाल साहू की पत्नी उर्मिला साहू को शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा, “आपातकाल के समय जिन लोगों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अत्याचार सहे, वे आज के भारत के सच्चे रक्षक हैं। उनका यह बलिदान हमें हमेशा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।”कार्यक्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, डीएफओ मयंक पांडे, जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।इस दौरान उपस्थित जनों ने लोकतंत्र के संघर्ष की स्मृतियों को साझा किया ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!