छतौना में नशेड़ियों का आतंक, पुलिस नहीं कर रहे कार्रवाई।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

जिले का पुलिस कप्तान रजनेश सिंह द्वारा नशेड़ियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है लेकिन इस मेहनत पर उनके ही विभाग के कर्मचारियों के कारण पानी फिर रहा है। वहीं बिलासपुर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आज नव जवान नशे में इतने चूर हो चुके हैं कि अब यह जवान अपराध में लिप्त होते जा रहे हैं। इसी कड़ी में तखतपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत छतौना जो कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर युवाओ द्वारा सार्वजनिक जगहों पर खुलेआम नशा करते देखा जा सकता है। जिसको लेकर महिला सरपंच राधिका राकेश कौशिक लगातार युवाओं को समझाईश देते हुए नशा से दूर होने की सलाह दे रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से लेकर छतौना ग्राम पंचायत भवन का युवाओं को खुलेआम नशा करते देखा जा रहा है जो न केवल शराब, गांजा, बल्कि नशीली इंजेक्शन भी लगा रहे हैं। छतौना के पेट्रोल पंप के आसपास नशेड़ियों द्वारा नशा करने पर यहां के संचालक ने चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद अब नशेड़ी आवास पारा, ऊर्जा विहार कालोनी मोड़ , ग्राम पंचायत भवन,खेल मैदान,इंदू इमैजिका कालोनी सहित आसपास नशा करते देखे जा सकते हैं। जिस पर कालोनी के वरिष्ठ नागरिकों ने इनकी शिकायत चकरभाठा पुलिस से की है परंतु कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से नशेड़ियों के हौंसले बुलंद हैं। जिससे आने वाले समय में हाईकोर्ट से छतौना,अमसेना मार्ग नशा के दम पर नशेड़ियों द्वारा अनहोनी घटना कर सकते हैं तो हैरानी की बात नहीं होगी। बहरहाल देखना है कि सर्वव्यापी की इस खबर के बाद चकरभाठा पुलिस क्या कार्यवाही करती हैं,यह आने वाले समय में पता चल जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!