बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
रिजल्ट वितरण दिवस में शिक्षक को खुशी तभी मिलती है जब बच्चों का परिणाम मेहनत के अनुसार आये। 100% रिजल्ट का सपना हर शिक्षक देखता है और जब वह साकार होता है तो बच्चों की खुशी के साथ साथ सभी शिक्षक भी उस सुखद पल का आनंद लेते हैं, ऐसे ही सुखद अहसास बारहवीं कक्षा तिफरा स्कूल में इस वर्ष परिणाम लगभग शत् प्रतिशत रहा, कामर्स के व्याख्याता और कक्षा शिक्षक जय कौशिक के अनुसार जब बच्चों को बोर्ड कक्षा में ऐसा परिणाम मिले तो बच्चों की खुशी और विद्यालय के शिक्षकों को अपनी मेहनत और ज्यादा करने प्रेरणा मिलती है कामर्स का 100 प्रतिशत परिणाम देकर सभी काफी उत्साहित है। कला का 99 प्रतिशत और विज्ञान का 97 प्रतिशत परिणाम आने वाले समय में हमेशा याद रहेगा , स्कूल में 100 बच्चों को प्रथम श्रेणी परिणाम भी उत्साह से भरने वाला है सभी शिक्षकों और बच्चों में खुशी की लहर है सभी बच्चों को बहुत बहुत बधाईआप सभी हमेशा याद आओगे और आगे भी बहुत अच्छा प्रयास करना आप सभी बहुत आगे जायेंगे । ऐसे शब्द अंतिम कालखंड में बच्चों के लिए शिक्षको ने कहा।