छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग में दुर्गा या रितुराज बनेंगे अध्यक्ष।

Share Now

महासमुंद/विकास नंद/ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार एक दो दिन के भीतर शेष बचे निगम मंडल आयोग बोर्ड में नियुक्ति करने जा रही है। जिसमें छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एक महत्वपूर्ण आयोग है जो छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने के लिए गठित की गई है। इस आयोग में लगभग 45 दावेदार थे‌।

विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग में भिलाई निवासी वरिष्ठ साहित्यकार दुर्गा प्रसाद पारकर और छत्तीसगढ़ी एम ए संघ के अध्यक्ष रितुराज साहू में से किसी एक का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा कि युवा चेहरे से लिया जाता है तो कसडोल की मूल जो वर्तमान रायपुर सड्डू में रहते हैं रितुराज साहू को अध्यक्ष बनाया जाएगा या भिलाई निवासी दुर्गा प्रसाद पारकर को अध्यक्ष बनाया जाएगा। दोनों को लेकर भाजपा संगठन आज कल में एक नाम तय करेंगे। बताते चलें कि पत्रकारिता जगत से भी इस बार दावेदार थे जो वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार हैं लेकिन उनके पास राजनीतिक पहुंच न होने के कारण इनका नाम कट किया गया है। बताया जा रहा है कि आज कल में इस आयोग में नियुक्ति की जाएगी। देखना है कि आयोग का अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसे मिलती है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!