शिक्षक सुन्दर लाल डडसेना को मिला मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण(शिक्षादूत) पुरस्कार।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

सरायपाली======शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम डुडूमचुवाँ सरायपाली में पदस्थ,छत्तीसगढ़ का पहला मैथ्स गार्डन(शास प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला अनसुला)बनाने वाले नवाचारी शिक्षक,साहित्यकार सुंदर लाल डडसेना को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2024 का शिक्षादूत पुरस्कार मुख्य अतिथि रूपकुमारी चौधरी सांसद महासमुंद,अतिविशिष्ट अतिथि मोंगरा किशन पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथियों चंद्रहास चंद्राकर अध्यक्ष बीज निगम,ऐतराम साहू जिला अध्यक्ष भाजपा,भीखम सिंह ठाकुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष,बलरामकांत साहू अध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव,विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंदएस आलोक सीईओ जिला पंचायत महासमुंद अतिथियों के कर कमलों से श्रीफल,शाल,गुलदस्ता,उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान पत्र एवं आकर्षक प्रतीक चिन्ह के साथ 5000 का चेक प्रदान किया गया।उन्हें यह अलंकरण सम्मान शिक्षण कार्य कुशलता,उत्कृष्ट सेवा,नवाचारी गतिविधियों और शासन की विभिन्न योजनाओं को सराहनीय ढंग से संचालित करने पर मिला है।

सुंदर लाल डडसेना स्कूली बच्चों को अनवरत शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से अध्ययन-अध्यापन कार्य नवाचार द्वारा सृजित करते रहते है।इनके शैक्षिक व सह शैक्षिक क्रियाकलापों से बच्चे उत्साहित भाव से अपनी छुपी हुई प्रतिभाओं को उकेरते एवं आभाएं बिखेरते रहते हैं।इनके सतत एवं अनवरत प्रयास से बच्चे आदर्श एकलव्य विद्यालय,जवाहर नवोदय विद्यालय,सैनिक स्कूल,प्रयास आवासीय विद्यालय,राष्ट्रीय साधन सह छात्रवृति योजना में कई बच्चे चयनित हुए हैं।बच्चों को कबाड़ से जुगाड़ एवं विभिन्न सहायक शिक्षण सामग्रियों के निर्माण से प्रतिभा को निखारने का कार्य करते आ रहे हैं।वे बच्चों को नवाचार शिक्षा गीत,स्वरचित कविताओं से जोड़कर पढ़ाई को सुगम और सहज बनाने का कार्य करते हैं। यह पुरस्कार पाने पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे,विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र माँझी,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवनारायण दीवान,बीआरसी सतीश स्वरूप पटेल,महासमुंद बीआरसी जागेश्वर सिन्हा,संकुल समन्वयक गण देवानंद नायक,ऋषि कुमार प्रधान,छबिलाल पटेल,प्रभात माँझी,डॉ अनिल प्रधान,लवकुमार पटेल,योगेश साहू,शीला विश्वास,दूर्वादल दीप, तृप्ति कुमार जायसवाल,ऊदल सिंह निषाद,योगेश डनसेना,टेकलाल जायसवाल, वर्षा जैन,इंद्रजीत साव,उजल सिंह सिदार,ओमप्रकाश साव,अंजनी चौहान,डिंगर दास वैष्णव,सोहन यादव,रामेश्वर पटेल,सुभाष प्रधान, भूपेंद्र नेताम,कंवल साहू,योगेश त्रिपाठी, खीरसिंधु साहू, वर्षा नंद,बसंत साहू,डिग्रीलाल,निर्मल बारीक,कामिनी जोशी,मानक दास,महेंद्र चौधरी,विनोद डडसेना,प्रेमचंद साव,वीरेंद्र साहू के साथ डुडूमचुवाँ और केंदूढार के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!