विद्यार्थियों को भी बांधा नहीं आएगी -अमर।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर में शाला प्रवेश उत्सव के उपलक्ष में मुख्य अतिथि के रूप में जन सेवक, विकास पुरुष ,माटी पुत्र अमर अग्रवाल उपस्थित रहे । उन्होंने कहा कि वर्तमान में विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु अब मार्ग में कोई भी बाधा नहीं रही। शासन द्वारा उनके अध्ययन अध्यापन हेतु समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है ।बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी देश के कर्ण धार है, अतः अध्ययनशील बने ।इस कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में महापौर पूजा विधानी, एमआईसी शिक्षा विभाग की अध्यक्ष रुपाली गुप्ता, भाजपा बिलासपुर दक्षिण मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र यादव , भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, शाला विकास समिति के अध्यक्ष अमित बजाज और समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।प्राचार्य मोहन लाल पटेल द्वारा आभार व्यक्त करते हुए पूर्व में किए घोषणा अनुसार शौचालय एवं हॉल निर्माण की राशि हेतु मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल जी को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल महोदय द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण एवं परंपरा अनुसार विद्यालय में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार, नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर सम्मान, शाला गणवेश एवं पुस्तक वितरण किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!