शासकीय प्राथमिक माध्यमिक स्कूल हिर्री माइंस में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी /

शासकीय प्राथमिक माध्यमिक स्कूल हिर्री माइंस में नये शिक्षण सत्र शुभारंभ के अवसर पर शाला प्रवेशोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। जहां इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षका गण, पालकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें। प्रवेशोत्सव में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं मिठाई खिलाकर उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई और इस दौरान बच्चों को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक भी वितरण किया गया।

शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत छतौना सरपंच राधिका राकेश कौशिक, अध्यक्षता शाला विकास समिति अध्यक्ष प्रधान पाठक चम्पा डहरवाल की उपस्थिति में हुआ।

मुख्य अतिथि कौशिक ने स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुये कहा की स्कूल में अपने सभी गुरुजनों का सम्मान व आदर भाव की भावना के साथ निष्ठापूर्वक अध्ययन कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास स्कूल से ही होते हैं। वहीं शुरूवात के शिक्षा अध्यन में प्रमुखता से लगन होनी जरूरी है। इसलिए विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पुंजी है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है। जिससे व्यक्ति न केवल अपना बल्कि समाज और देश का भविष्य भी संवार सकता है। छात्र अगर लक्ष्य बनाकर परिश्रम करें तो हर कठिनाई आसान हो सकता है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मिडिल स्कूल की प्रधान पाठक डहरवाल, उपसरपंच रत्ना रामेश्वर मानिकपुरी, पंच संजय घोष, दीनबंधु आंनद, शरद कौशिक, , राजकुमार कौशिक, राघुवेंद्र कौशिक वरिष्ठजन एवं शिक्षका गण की उपस्थिती में सम्पन्न हुआ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!