सिरगिट्टी में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

नवीन प्राथमिक शाला सिरगिट्टी में शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिरगिट्टी संकुल प्रभारी अजीत कुजूर,विशिष्ट अतिथि अंजलि अशोक गोवर्धन अध्यक्ष भगिनी मंडल, रंजना चिंचोलकर , पवन साहू सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। शाला की प्रधान पठिका अंजू शुक्ला तथा शिक्षिकाओं द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और श्रीफल से किया गया। अतिथियो द्वारा कक्षा पहली के नव प्रवेशी छात्र छात्राओं का स्वागत तिलक लगाकर, फूलमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर तथा पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश के साथ साथ सभी बच्चो को सामुदायिक सहभागिता से प्राप्त विषय अनुसार कॉपी, पेन, सीस, रबर, कटर, स्केल, टाई, बेल्ट देकर किया गया।पांचवी कक्षा की बोर्ड परीक्षा मेँ प्रथम अनिकेत मिश्रा, द्वितीय आदित्य साहू, तृतीय रिषिका चतुर्वेदानी को मैडल तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शाला के शिक्षक योगेश करंजगांवकर ने बताया की उनके द्वारा प्रति वर्ष सत्र प्रारंभ होने के एक माह पूर्व से ही अपने मित्रो, रिश्तेदारों, पूर्व छात्रों तथा समाज के दानदाताओं से सम्पर्क कर अपनी शाला तथा बच्चों हेतु सहयोग की अपील की जाती है। विगत 8 वर्षों से मेहनत और लगन से किए जा रहे कार्यों के कारण इस वर्ष हमें डॉ अखिलेश देवरस, विकास काले, अनिल पांडे, निलेश, दीपक, बिलासपुर, अपेक्षा बेहेरे, जागृति भाकरे रायपुर दिप्ती भाकरे दुर्ग,मीनल देशकर अमित देशपांडे,स्वरूप जी मुंबई, हिमालिनी मिश्रा, नितेश खारपाटे,अमोल खानखोजे बेंगलुरु, राजेश पंडित सूरत, जोला पांडे दुबे राजस्थान तथा नमिता दीक्षित तिवारी सिगापुर का सहयोग प्राप्त हुआ है। मिलिंद भिड़े भिलाई द्वारा प्रतिवर्ष पांचवी कक्षा की बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान आने वाले छात्र को पुरस्कार, प्रतीक्षा मोहगांवकर मैडम बिलासपुर द्वारा प्रति माह सबसे अधिक दिन शाला आने वाले बच्चो को पुरस्कार तथा मनीष शर्मा द्वारा शाला में बच्चों के बैठने हेतु 5ग्रीन मेट तथा 15टाट पट्टी हेतु सहयोग प्राप्त हुआ है।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि अंजलि गोवर्धन ने अपने उद्बोधन मे शाला के शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचारों, सामुदायिक सहभागिता से किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए शाला हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। संकुल प्रभारी कुजूर सर ने बच्चो को नियमित शाला आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित किया। पवन साहू जी ने सभी बच्चों को प्रतिदिन इमला लिखने हेतु प्रेरित किया। अतिथियों द्वारा शाला परिसर मे पौधारोपण किया गया ।आभार प्रदर्शन शाला की शिक्षिका श्रीमती शशि सिंह के द्वारा किया गया कार्यक्रम मे शाला की शिक्षिका सुमन बड़ा, मुमताज़ खान, पूर्णिमा पात्रे शाला विकास समिति की अध्यक्ष बबली सोनवानी, उपाध्यक्ष बृहस्पति साहू, सदस्य कल्याणी कौशिक, दामिनी मल्होत्रा, पूजा यादव शिवम अवस्थी तथा बच्चो के अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे बच्चो को चॉकलेट वितरण किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!