तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ में मंत्री मंडल विस्तार को लेकर हर रोज कोई न कोई अटकलें लगाई जा रही है और अब 4-5 जुलाई को मंत्री मंडल का विस्तार होने की बातें चल रही है तो वहीं इस मंत्री मंडल में नये मंत्री कौन होंगे यह अब तक तय नहीं माना जा रहा है। वहीं राजनीतिक गलियारों में जो चर्चा हो रही है, उसमें कई नामों का खुलासा हुआ है लेकिन राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि विष्णु देव साय की मंत्री मंडल में रायपुर शहर से किसी एक विधायक को मंत्री बनाना है और इसमें पुरंदर मिश्रा खुद को सबसे प्रबल दावेदार माना चुके हैं तो बिलासपुर शहर विधायक अमर अग्रवाल का नाम भी लगभग तय माना जा सकता है क्योंकि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अमर को मंत्री बनाने की खुलकर प्रेसवार्ता में बात रखी थी। वहीं रायपुर संभाग से कुरुद विधायक अजय चंद्राकर का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है लेकिन इनके तेज तर्रार रवैए को देखकर इन्हें मंत्री ने बनाने पर भाजपा के एक गुट में विरोध चल रही है तो वहीं कहा जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के खासमखास राजेश मूणत को मंत्री मंडल में शामिल नहीं किया जाता है तो पांच साल तक मंत्रीमंडल का विस्तार नहीं किया जाएगा। जिससे ऐसा कहा जा सकता है कि मंत्री मंडल का विस्तार सिर्फ और सिर्फ राजेश मूणत के कारण रुका हुआ है। जिसे डॉ रमन सिंह मंत्री बनाने पर जोर दे रहे हैं और अगर राजेश मूणत पर केंद्रीय नेताओं की सहमति नहीं बनती है तो फिर विष्णु का मंत्री मंडल पूरी तरह से अधूरा रहेगा, मतलब मंत्री मंडल का विस्तार आने वाले वर्षों में नहीं हो पाएगा। वहीं राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि मंत्री मंडल का विस्तार केंद्रीय भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद ही होगा। अब सवाल यही उठता है कि छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय की मंत्री मंडल विस्तार किसके इशारे पर रुका हुआ है और क्या सच में राजेश मूणत के कारण मंत्री मंडल का विस्तार अटका पड़ा हुआ है।