गंज स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव व न्योता भोज का हुआ आयोजन।

Share Now

सर्वव्यापी ब्यूरो/ रामनारायण यादव/ करगीरोड/

( कोटा) शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला गंज कोटा में आज अतिथियों के उपस्थिति में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम व न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चलचित्र पर दीप प्रचलित कर किया गया,कार्यक्रम में नव प्रवेशी बच्चों को अतिथियों के द्वारा तिलक चंदन लगाकर आरती करते हुए मीठा खिलाकर प्रवेश दिलाया गया कार्यक्रम में नव प्रवेशी एवं सभी विद्यार्थियों को आशीर्वचन के रूप में प्रदीप कौशिक उपाध्यक्ष नगर पंचायत कोटा के द्वारा सभी बच्चों को पढ़ लिखकर खूब आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया,संकुल प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता द्वारा सभी बच्चों को नव प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की महत्ता एवं सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ बताते हुए सभी बच्चों को शुभकामना दिए,पार्षद व कानूनविद नरेंद गोस्वामी द्वारा गंज स्कूल में अपनी बीते पुराने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए सभी बच्चों को शासन द्वारा दिए जा रहे योजनाओं का लाभ लेते हुए जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया,संकुल समन्वयक राजकुमार कोरी द्वारा स्कूल के बाउंड्रीवाल ऊपर उठाने व जल की समस्या को आगे रखकर अति शीघ्र इनके निवारण का मांग उपस्थित मंच के सामने रखा गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप कौशिक नगर पंचायत उपाध्यक्ष, आशा दत्ता संकुल प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,प्रमोद शुक्ला बीआरसी प्रमुख, दीपिका रोज किंडो सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोटा,संकुल समन्वयक राजकुमार कोरी,नरेंद्र गोस्वामी पार्षद , पार्वती साहू पार्षद,बलदेव साहू पार्षद प्रतिनिधि,देवी साहू पूर्व पार्षद,शिक्षक कृष्ण कुमार, अंजनी शर्मा,अश्वनी साहू,लिपिका मरावी,मानस जयसवाल,ज्योति धीवर, स्वाति सिंह,अनामिका चंद्रनाहू , मोमबत्ती,लीला साहू, दुर्गा साहू,शैल कश्यप,बैसाखिया यादव,रानी साहू,रामकुमारी सोनी एवं बड़ी संख्या में पालक समुदाय व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अश्वनी साहू शिक्षक के द्वारा किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!