बिलासपुर/तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल छतौना में नये शिक्षण सत्र शुभारंभ के अवसर पर शाला प्रवेशोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। जहां इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षका गण, पालकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें। प्रवेशोत्सव में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं मिठाई खिलाकर उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई और इस दौरान बच्चों को पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया।
शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष कौशिक गुरूजी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें ग्राम पंचायत छतौना सरपंच राधिका राकेश कौशिक, विशिष्ट अतिथि रंजना तुलसी कौशिक शाला विकास समिति अध्यक्ष दीनबंधु आंनद जी, उप सरपंच रत्ना रामेश्वर मानिकपुरी प्रधान पाठक सोलंकी मैडम, हेड मास्टर कमलेश कौशिक की उपस्थिति में हुआ।
मुख्य अतिथि कौशिक ने स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुये कहा की स्कूल में अपने सभी गुरुजनों का सम्मान व आदर भाव की भावना के साथ निष्ठापूर्वक अध्ययन कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास स्कूल से ही होते हैं। वहीं शुरूवात के शिक्षा अध्यन में प्रमुखता से लगन होनी जरूरी है। इसलिए विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पुंजी है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है। जिससे व्यक्ति न केवल अपना बल्कि समाज और देश का भविष्य भी संवार सकता है। छात्र अगर लक्ष्य बनाकर परिश्रम करें तो हर कठिनाई आसान हो सकता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से , हेड मास्टर कमलेश कौशिक, मिडिल स्कूल की प्रधान पाठक सोलंकी मैडम , राठौर, यादव गुरूजी सभी शिक्षक एवं शिक्षिका गण, शरद कौशिक, रमेश कौशिक(मंडल) ,ओम प्रकश निर्मलकर, रामेश्वर कौशिक , राघुवेंद्र कौशिक वरिष्ठजन की उपस्थिती में सम्पन्न हुआ।