बदल रहा है बस्तर… नक्सली दहशत का दौर समाप्ति ओर… हमने बनाया है हम ही संवारेंगे का सपना हो रहा है साकार … सरला कोसरिया।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया विगत दिनों बस्तर के प्रवास पर रही इस दौरान महिला आयोग द्वारा कोंडागांव, जगदलपुर, दंतेवाड़ा में जनसुनवाई की और विभिन्न प्रकरणों को निपटारा किया अपने बस्तर दौरे के बारे में महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने डबल इंजन की सरकार में बस्तर में हो रहे चहूमुंखी विकास के लिए सरकार के कार्यो की प्रशंसा करते हुए सर्वव्यापी से चर्चा में बताया कि आज बस्तर में नक्सली दहशत का माहौल खत्म हो चुका है और बस्तर अपने सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर हो चला है जहां केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं आमजन को सरकार उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास कर रही है बस्तर की दहशत वाली तस्वीर बदलने लगी है और सालों से नक्सल वाद का दंश झेलने वाले बस्तर को एक खूबसूरत बस्तर बनाने का पूरा श्रेय केन्द्रीय मंत्री अमित शाह को जाता है जिनके दृण इच्छाशक्ति से लोगों के जीवन में बदलाव आ चुका है जिसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

आगे सरला कोसरिया ने बताया कि दंतेवाड़ा के जनसुनवाई में पैसे डबल के चक्कर मे दो 21 वर्षीय bsc स्कूली बालिका ने खेलो app में 15 से 20 लाख रुपये गंवाया।पहला अपने माता पिता का जमा पूंजी और कुछ जान पहचान और पड़ोसी से उधारी लेकर खेलो aap में लगा दिया। जांच के सायबर सेल, महिला सेल प्रभारी और dsp सिटी कोतवाली लिखा गया है पत्र।दोनो बालिकाओं को जांच होते तक नारी निकेतन भेजा गया है।वहीं कांकेर में एक शिक्षक पहली पत्नी को बिना तलाक दिए अवैध रूप से दूसरी लड़की रखने पर , पहली पत्नी को 3 एकड़ जमीन और 2 लाख 50 हजार एक मुश्त देने हुआ तैयार। जगदलपुर में एक पुलिसकर्मी ने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी महिला नर्स से अवैध रूप से शादी करने पर पहली पत्नी को भरण पोषण हेतु प्रतिमाह 10 हजार देने तैयार हुआ साथ ही शादी में दी गई सारे दहेज का सामान लौटाया।इस दौरान जगदलपुर के विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी से सदस्यों ने भेंट कर अनेक विषयों पर चर्चा की। स्टेट बेवरेज कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी जी से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री कोंडागांव के विधायक, बस्तर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व ओडिसा राज्य के संगठन प्रभारी एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष शालिनी राजपूत से भेंट कर अनेक विषयों पर चर्चा के साथ ही कांकेर में स्थित माँ सिंह वाहिनी मंदिर दर्शन साथ ही बस्तर लकड़ी आर्ट भेंट कर सम्मनित किया गया।आगे उन्होंने बताया कि कोंडागांव के कोपाबेड़ा में केंद्र सरकार की योजना के तहत 100 एकड़ पर नारियल की खेती,कॉफी, आम,लीची की खेती की जारी रही है जिसका भ्रमण किया गया। कोंडागांव में स्थित छत्तीसगढ़ शासन का उपक्रम बस्तर की प्राचीन कलाकृति (बेल मेटल से निर्मित )शबरी एम्पोरियम का भ्रमण व निरीक्षण किया गया। बस्तर के मंदिरों का भ्रमण किया गया 11 सताब्दी में निर्मित नारायणपाल मंदिर का दर्शन जहाँ पर भगवान विष्णु विराजित है।प्रकृति की गोद में बसा बस्तर जिसकी मनमोहक खूबसूरती प्राकृतिक छंटा इंद्रावती नदी पर प्रवाहित चित्रकोट जलप्रपात का भ्रमण किया साथ ही दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम अटामी एवं कोंडागांव के पूर्व जिला अध्यक्ष के साथ संगठन के पदाधिकारियों के विश्राम गृह में भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

श्री श्री 1008 माँ दंतेश्वरी जी का दर्शन पूजा अर्चना कर प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

दंतेवाड़ा के कलेक्टर जो पूर्व में सरायपाली के sdm रहे कुणाल दुदावत से भेंट। जगदलपुर के तीरथगढ़ जलप्रपात का भ्रमण। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नक्सली हमले में शहीद दंतेवाड़ा के विधायक स्व. भीमा मंडावी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिजनों से मुलाकात किया गया।

इस तरह पहले के बस्तर में और के बस्तर में बहुत बड़ा फर्क नज़र आता है जहां नक्सलवाद का दहशत था आज वहां खुशहाली हैं आने वाले समय में सरकार की मंशानुरूप एक नये बस्तर का निर्माण होगा जहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और लोग पूरी देश दुनिया से बस्तर भ्रमण में आएंगे और जैसे हमारी सरकार का नारा है हमने बनाया है हम ही संवारेंगे को चरितार्थ होने से कोई नहीं रोक सकता है बस्तर में चलाए जा नक्सली उन्मूलन अभियान से बस्तर संवरने लगा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!