तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र में समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर की जयंती रविवार 6 जुलाई को लक्ष्मीबाई केलकर छात्रावास में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पण कर मनाई गयी। इस अवसर पर छात्र कल्याण एवं साहित्य विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रोफेसर अवधेश कुमार, संस्कृत विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर दिगंबर तंगलवाड ने लक्ष्मीबाई केलकर के फोटो के समक्ष दीप जलाए तथा माल्यार्पण कर अभिवादन किया। इस दौरान कुलसचिव प्रोफेसर आनन्द पाटील, कुलानुशासक डॉ. राकेश मिश्र, लक्ष्मीबाई केलकर छात्रावास की अधीक्षक डॉ. रेणु सिंह व डॉ. गीता साहू, मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. जयंत उपाध्याय, राष्ट्रीय योजना के संयोजक डॉ. बालाजी चिरडे, डॉ. मीरा निचळे, डॉ. सीमा बरगट, डॉ. गौरी शर्मा, डॉ. संदीप सपकाळे, डॉ. रवि कुमार, डॉ. हेमचंद्र ससाने, डॉ. प्रमोद जोशी, डॉ. अंजनी कुमार राय, बी एस मिरगे, लक्ष्मीबाई केलकर एवं सावित्रीबाई फुले महिला छात्रावास की छात्राओं व कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।