किसान, जवान, संविधान जनसभा में गरजें मल्लिकार्जुन खड़गे डबल इंजन की सरकार को बताया फेल,, छत्तीसगढ़ को कहा अमित शाह का ससुराल।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

आज राजधानी रायपुर में कांग्रेस द्वारा किसान , जवान, संविधान को लेकर भव्य जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए इस दौरान खड़गे ने अपने उद्बोधन में केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की साय सरकार पर जमकर बरसे और डबल इंजन की सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बार बार छत्तीसगढ़ दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि अमित शाह बार बार छत्तीसगढ़ क्यों आते हैं क्या यहां उनका ससुराल है यहां के खनिज संपदा पर मोदी और शाह की नज़र है जिनको वह अपने उघोगपति मित्रों को बेचना चाहतें हैं इसलिए यहां के जंगल काटे जा रहे हैं आज भाजपा की सरकार में हर वर्ग किसान, जवान, महिलाऐं, मजदूर, सभी परेशान हैं इसलिए आने वाले समय में इनको सबक सिखाना है और सत्ता से बाहर करने का काम करना है जिससे संविधान को बचाया जा सकेगा इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समस्त पदाधिकारी मौजूद रहें।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!