मोदी सरकार के 11 साल सुशासन गरीब कल्याण के अन्तर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

सरायपाली मंडल के शक्तिकेंद्र जोगनीपाली के ग्राम बिलाईगढ़ में मोदी सरकार के 11 साल सुशासन गरीब कल्याण के अन्तर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष, विपिन उबोवेजा , पुष्पलता चौहान एवं विशिष्ट अतिथि विधि प्रकोष्ठ संयोजक स्वर्ण सिंह सलूजा, मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, रेशम पटेल, महेंद्र सिंह, विष्णु अग्रवाल, मनोज दास, महामंत्री विदित धनानिया सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र वर्गे, उपसरपंच अनिल ,आदर्श गुप्ता,मनोज आदित्य उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता संजय शर्मा ने ग्राम वासियों को मोदी सरकार के जन कल्याण कारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मोदी सरकार ने आपरेशन सिन्दूर चला कर आतंकियों के ठिकाने को ध्वस्त किया। पिछले 11 साल में भारत की अर्थव्यवस्था 10 वे नंबर से 4थे नंबर पर आ गई।मुख्य वक्ता विपिन उबोवेजा जी ने मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धि को बताते हुए कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर बन रहा है प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान बन रहे है। वक्ता चौहान ने कहा मोदी सरकार के 11 साल में देश का आर्थिक विकास तेज हुआ है । आमजन का जीवन स्तर में सुधार हुआ है। राज्य सरकार महिलाओ को 1000 प्रतिमाह दे रही है। जिससे महिला आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। उक्त कार्यक्रम मे बिलाईगढ़ ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!