एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान के तहत जिले में एक ही दिन में लगाए गए 46516 पौधे।

Share Now

नूर मोहम्मद /गौरेला पेण्ड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)/

समूचे देश में हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरणीय वातावरण निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम के तहत आज जीपीएम जिले में वृक्षारोपण अभियान चलाकर एक ही दिन में 45516 पौधों का रोपण किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान के तहत डोंगरिया में रीपा परिसर, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला परिसर में 1000 पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही जिले के सभी पंचायतों के ग्रामों में 30472 पौधों का रोपण किया गया। प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को 15044 पौधों का वितरण किया, जहां हितग्राहियों द्वारा अपने आवास में पौधे लगाये गये। इस तरह से जिले में चलाए गए अभियान के तहत कुल 46516 पौधों को रोपित किया गया। ग्राम डोंगरिया में वृक्षारोपण अभियान में सभी वर्ग के लोगों ने अपनी मां के नाम की तख्ती के साथ आत्मीयता के साथ पौधों का रोपण किया। पौधों की उपलब्धता उद्यानिकी विभाग की लालपुर नर्सरी से कराई गई। रोपित किए गए पौधों में लगभग 400 कटहल पौधे, 200 अमरुद, 200 पपीता, 50 आम, 50 बरगद, 50 पीपल, 50 सेमल, 50 नीम, 200 जामुन,10 कदंब के पौध थे। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी ने अपनी माता जी के नाम पौध रोपण के बाद सभी को पौधों की देखरेख और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। जिले की विभिन्न ग्रामों में पौध रोपण की मॉनीटरिंग हेतु 30 सेक्टरों मे विभाजित किया जाकर अधिकारियों की डियूटी लगाई गई थी, ताकि ग्रामों में जहॉं पर पौधे रोपित किये जा रहे हों, वहॉं सुरक्षित एवं सिंचाई व्यवस्था हो। इसके लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रुम भी बनाया गया जिसमें दीपासोम रावटे के साथ डॉं. राहुल गौतम को जिम्मेवारी सौंपी गई ।ग्राम डोंगरिया में आयोजित जिला स्तरीय पौध रोपण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद गौरेला मुकेश दुबे, अध्यक्ष जनपद पंचायत मरवाही जानकी कुसरो, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक एस आर भगत, वनमण्डलाधिकारी ग्रीष्मी चांद, अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ सुरेंद्र प्रसाद वैद्य , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, डिप्टी कलेक्टर अमित बेक, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा, राधा रैदास, बुंदकुंवर, उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद गौरेला रोशनी तापस शर्मा के साथ ही गणमान्य नागरिक राकेश चतुर्वेदी, लालजी यादव, बृजलाल राठौर, सचिन जैन, तापस शर्मा, जनपद सीईओ मरवाही विनय सागर, सीईओ पेण्ड्रा नम्रता शर्मा, जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम दुर्गाशंकर सोनी, प्रधानाचार्य एकलव्य स्कूल डोगरिया, उद्यानिकी अधिकारी मदन झा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के स्वसहायता समूह की महिलाएं, स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी, सरपंच, सचिव ने सामूहिक रूप से पौधों का रोपण किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!