विकास नंद/ सर्वव्यापी/
कृषकों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा खरीफ सत्र 2025 के दौरान जिलेभर में सतत निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उप संचालक कृषि एफ. आर. कश्यप ने जानकारी दी कि 01 अप्रैल से अब तक कुल 49 कृषि आदान दुकानों का निरीक्षण किया गया है।
इन निरीक्षणों के दौरान 39 दुकानों द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इनमें से 35 दुकानों के जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर उनके उर्वरक विक्रय लाइसेंस को 15 दिनों के लिए निलंबित किया गया है।
लाइसेंस निलंबन और जब्ती की कार्रवाई इन प्रतिष्ठानों पर हुई:गुलशन कृषि केन्द्र (झलप), शिव कृषि केन्द्र (पासिद), मोनू कृषि केन्द्र (तुमगांव), भानू फर्टिलाइजर (महासमुंद), बीना एग्रोटेक (झलप), आनंद एग्रो एंड सर्विसेस (तुमगांव), अमूल्या खाद भंडार (झलप), ओम भवानी कृषि केन्द्र (तुसदा), जय मां भीमेश्वरी (सुनसुनिया), गीतांजली बीज भंडार (तेन्दूकोना), श्रीहरि कृषि केन्द्र (बागबाहरा), शिवम बीज भंडार (बागबाहरा), श्री गणेश कृषि केन्द्र (बागबाहरा), आर.एस. ट्रेडर्स (बागबाहरा), मनीष कृषि सेवा केन्द्र (झगरेनडीह), पटेल कृषि सेवा केन्द्र (मेमरा), जय किसान ट्रेडर्स (लाखागढ़), शुभम् कृषि सेवा केन्द्र (कौहाकुड़ा), कुलदीप कृषि सेवा केन्द्र (पिथौरा), शिवम् कृषि सेवा केन्द्र (पिथौरा), राज कृषि सेवा केन्द्र (भगतदेवरी), खत्री ट्रेडर्स (सांकरा), बजरंग कृषि सेवा केन्द्र (सांकरा), महेश ट्रेडिंग कंपनी (बसना), कंसल खाद भंडार (बसना), सिंधु कृषि सेवा केन्द्र (बंसुला), प्रेम कृषि सेवा केन्द्र (सागरपाली), सृष्टि इंटरप्राईजेस (भूकेल), पटेल कृषि सेवा केन्द्र (सरायपाली), कृषि दुनिया (सरायपाली), प्रधान कृषि सेवा केन्द्र (सरायपाली), ओम फर्टिलाइजर (सरायपाली), अग्रवाल ट्रेडर्स (सरायपाली), राजेश अग्रवाल (सरायपाली), स्वाभिमान महिला प्रोड्यूसर कंपनी (सरायपाली)।अन्य प्रमुख कार्यवाही:खत्री बीज भंडार, सांकरा द्वारा बिना पी.सी. बीज विक्रय करने पर उसके बीज विक्रय पर 21 दिनों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।
समलेश्वरी कृषि सेवा केन्द्र, बसना में अवैध रूप से रखी गई 57 बोरी डीएपी की जब्ती कर कार्यवाही की गई है।बसना एवं सरायपाली विकासखंड में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी तथा कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने निजी कृषि दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को निर्देशित किया कि वे उर्वरकों की बिक्री केवल पीओएस मशीन के माध्यम से करें एवं उचित मूल्य पर ही आदान सामग्री बेचें।
कृषकों से अपील कृषि विभाग ने जिले के सभी कृषकों से अपील की है कि वे आदान सामग्री हमेशा रसीद लेकर ही खरीदें, ताकि उन्हें प्रमाणिक एवं गुणवत्ता युक्त सामग्री प्राप्त हो सके।खरीफ सत्र में यह सतत निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।