तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
किसान मजदूर छात्र शिक्षक बेरोजगार महासंघ बिलासपुर के अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने बताया है कि जेडी शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारापूर्व डीईओ अनील तिवारी बिलासपुर के खिलाफ जांच हेतु खाना पूर्ति करने के लिए एक माह पहले एक सप्ताह के भीतर दो दो बार जॉच का आदेश जारी कर जांजगीर और मुंगेली डीईओ एवं पाली बीईओ की कमेटी बनाए और 15 दिन तथा उसके बाद एक सप्ताह में जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिए। लेकिन आज एक माह बीत जाने के बाद भी कोई जांच ही शुरू नहीं हुई है। मुंगेली डीईओ से एक सप्ताह पहले जल्दी जांच करने का निवेदन किया गया था जिसमें आश्वासन दिए थे लेकिन कल पुनः जांच कब होगी पूछने पर जवाब दे दिए कि मेरे पास अभी टाइम नहीं है जब टाईम रहेगा तब जांच किया जाएगा। आप जेडी शिक्षा संभाग बिलासपुर को बता सकते है। आज जेडी शिक्षा संभाग बिलासपुर एवं जांजगीर डीईओ को फोन लगाने पर रिसीव ही नहीं किया गया। बिलासपुर संभाग के शिक्षा अधिकारियों का ये हाल है। किसान मजदूर छात्र शिक्षक बेरोजगार महासंघ बिलासपुर द्वारा इन सभी मुद्दों को लेकर 30 जून को जेडी शिक्षा संभाग बिलासपुर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंप कर 15 दिनों के भीतर कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी आज 16 दिन बीत जाने पर डीईओ बिलासपुर को जेडी शिक्षा संभाग बिलासपुर कार्यालय में प्रमोशन करने के अलावा कोई कार्यवाही नहीं हुई है। अब किसान मजदूर छात्र शिक्षक बेरोजगार महासंघ बिलासपुर शिक्षा संभाग बिलासपुर कार्यालय के सामने पुनः उग्र आंदोलन करेगी।