तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर में आज छग के हमर पुरखा ल सुरता करत हुए छग प्रदेश के प्रथम स्वप्न दृष्टा एवं स्वतंत्रता सेनानी डा खूब चंद बघेल जी को उनके जन्म जयंती पर छग प्रदेश कुर्मी समाज जिला बिलासपुर द्वारा डॉ खूब चंद बघेल चौक बिलासपुर में डाॅ बघेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें एवं उनके महान कृत्यों को याद किया गया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर छग प्रदेश कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक, संरक्षक एवं पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ज्योतिष कश्यप, संरक्षक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कौशिक, संरक्षक एवं पूर्व तहसीलदार पदुम लाल पाटन वार, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, कुर्मी महिला जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेत्री प्रीति पाटनवार, महिला कुर्मी उपाध्यक्ष एवं समाज सेविका गायत्री कौशिक एवं युवा कार्यकर्ता घनश्याम कश्यप उपस्थित रहे।