महासमुंद पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़.. 08 चोरी की बाइक, कुल कीमत ₹3.40 लाख बरामद.. 2 आरोपी गिरफतार।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

महासमुंद जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सायबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर बाइक चोरी के अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की कुल 8 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹3,40,000 आंकी गई है।

📌 घटना का विवरण:प्रार्थी सचिन कुमार चंद्राकर (निवासी – हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रमनटोला, महासमुंद) ने 13 जुलाई 2025 को थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी KTM 200 DUKE मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 QB 3167) घर के बाहर से चोरी हो गई है।प्रकरण दर्ज होते ही पुलिस ने सायबर सेल की मदद से इलाके के CCTV फुटेज खंगाले। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भरत साहू नामक युवक चिंगरौद नाले के पास KTM बाइक बेचने की फिराक में है। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने बाइक चोरी की बात कबूल की।

👥 गिरफ्तार आरोपी:1. भरत साहू पिता धनश्याम साहू (20 वर्ष), निवासी – वार्ड क्रमांक 05, चिंगरौद, महासमुंद2. विकास ध्रुव पिता जनकलाल ध्रुव (20 वर्ष), निवासी – पचरीपारा, कुरूद, जिला धमतरी (वर्तमान निवास – चिंगरौद, महासमुंद)दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे पिछले दो-तीन महीनों से मिलकर अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करते थे और उन्हें बेचने की योजना बना रहे थे।—🚓 जब्त की गई मोटरसाइकिलें:क्रम वाहन विवरण1 KTM 200 Duke, काला रंग2 TVS Sport, सफेद-काला रंग3 Pulsar NS 125, काला रंग4 Hero HF Deluxe, काला रंग5 Hero Passion Pro, काला रंग6 Hero HF Deluxe (दूसरी), काला रंग7 Honda Shine, काला रंग8 TVS Sport, काला रंग—दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में धारा 303(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

✅ यह संपूर्ण कार्यवाही महासमुंद पुलिस की सजगता, सायबर सेल की सक्रियता एवं प्रभावी रणनीति का परिणाम है।पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा टीम को सराहना दी गई है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!