कुर्मी समाज का वृक्षारोपण एवं हरेली मिलन 24 जुलाई को सुबह 11 बजे से छतौना एवं कुर्मी छात्रावास चकरभाठा में होगा।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छग़ प्रदेश कुर्मी समाज जिला बिलासपुर का इस वर्ष का वृक्षारोपण एवं हरेली मिलन समारोह 24 जुलाई 25 गुरुवार को सुबह 11 बजे से सतीश कौशिक ब्लॉक अध्यक्ष कुर्मी समाज सकरी के कालोनी ग्राम छतौना, चकरभाठा एवं कुर्मी छात्रावास चकरभाठा में सम्पन्न होगा। कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के आप सभी पदाधिकारी एवं स्वजातीय जन सादर आमंत्रित है।

इस अवसर पर समाज के संरक्षक बिल्हा विधायक पूर्व स्पीकर धरम लाल कौशिक, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक,कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के श्याम मूरत कौशिक अध्यक्ष , संरक्षक संतोष कौशिक, अशोक कौशिक समस्त, सनाढ्य कुर्मी समाज के अध्यक्ष परमेश्वर कौशिक, महासचिव कृष्ण कुमार कौशिक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। कृपया समय पर अधिक से अधिक की संख्या में शामिल हो कर अभियान सफल बनाए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!