तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ की डबल इंजन वाली सरकार में अब तक नगरीय निकाय क्षेत्रों में एल्डरमेन की नियुक्ति नहीं हुई है। जिसे लेकर नगरीय निकाय क्षेत्रों के भाजपा नेताओं में असंतोष देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लगभग आठ महीने होने जा रहे हैं लेकिन अब तक प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार ने एल्डरमेन की नियुक्ति नहीं कर सकी है। जिसे सत्ता रुढ़ द्वारा मनोनीत पार्षद के रुप में मान सम्मान मिलता है लेकिन इस ओर न तो भाजपा संगठन ध्यान दे रही है और न ही सरकार में बैठे जिम्मेदार मंत्री।
बिलासपुर के भाजपा नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशेषाधिकार होने के बाद भी वह नगरीय निकाय क्षेत्रों में एल्डरमेन की नियुक्ति नहीं कर पा रही है तो फिर सीएम विष्णु देव साय से क्या उम्मीद रखी जा सकती है।
भाजपा नेताओं ने यहां तक कहते हैं कि विष्णु सरकार क्या योजना चला रही, जनता की बात दूर हम खुद भाजपा सदस्यों को पता नहीं है। निश्चित रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने विशेषाधिकार होने के बाद भी न तो शेष बचे निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के साथ नगरीय निकाय क्षेत्रों में एल्डरमेन की नियुक्ति नहीं करने से भाजपाइयों में सरकार के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है और यही आक्रोश सरकार की नैया डूबोने में अहम् भूमिका निभा सकती है।