तोरेसिंहा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली विधानसभा अंतर्गत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोरेसिंहा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय अभियान #एक_पेड़_माँ_के_नाम के तहत वृक्षारोपण एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया शामिल हुई साथ स्थानीय जनप्रतिनिधी पंच सरपंच, जनपद सदस्य, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। अभियान के तहत विद्यालय परिसर में अनेक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृस्मृति को भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मातृप्रेम को प्रकृति से जोड़ते हुए इस पहल की सराहना की और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण और मातृत्व के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को सुदृढ़ करना भी रहा। यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!