तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
दंतेवाड़ा जिले के नेरली गाँव की जर्जर सड़कों को लेकर दंतेवाड़ा जिले के सामाजिक कार्यकर्ता प्रवेश कुमार जोशी द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखित शिकायत भेजी गई है।
शिकायत संख्या PMOPG/E/2025/0107040 को दिनांक 25 जुलाई 2025 को दर्ज किया गया, जिसे अब प्रधानमंत्री कार्यालय के संज्ञान में ले लिया गया है।
सड़क खंड की स्थिति: नेरली फ़िल्टर हाउस से कमेली-चंद तक का लगभग 3 किलोमीटर लंबा रास्ता वर्षा के कारण दलदल में तब्दील हो चुका है।
शैक्षणिक बाधा: मिडिल व प्राइमरी स्कूल के छात्र अत्यधिक कठिनाई से स्कूल पहुंचते हैं, जिससे शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
जनजीवन पर प्रभाव: पारा, कमेली व महापारा के कुल 1300 ग्रामीणों को आवागमन, व्यापार व आपातकालीन सेवाओं में समस्या आ रही है। बेहनार नदी मार्ग: इस मार्ग की खराब स्थिति ने नदी पार करने वाले ग्रामीणों को और अधिक जोखिम में डाल दिया है। जोशी ने पत्र में सड़क निर्माण की मांग के साथ-साथ निम्नलिखित सुझाव प्रस्तुत किए हैं-सड़क की तत्काल ज़मीनी जांच ,निरीक्षण की फ़ोटो-वीडियो दस्तावेज़ीकरण,स्थानीय परामर्श एवं पारदर्शिता के साथ निर्माण कार्य , मानसून के बाद ठेके व निर्माण प्रक्रिया की सुव्यवस्था,निर्माण पूर्णता के प्रमाण सहित प्रधानमंत्री कार्यालय को अंतिम रिपोर्ट——–//—– स्थानीय विश्वास और आशाग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर गहरा विश्वास जताते हुए कहा है कि यह हस्तक्षेप लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान करेगा।——//—–ग्रामीण विकास की दिशा में एक कदम यह शिकायत न केवल नेरली बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी एक उज्ज्वल आशा बनकर उभरी है।
सड़क निर्माण की प्रक्रिया यदि शीघ्र प्रारंभ होती है तो यह सरकार के “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत को ज़मीनी स्तर पर साकार करेगा।