विकास नंद/ सर्वव्यापी/
छ ग़ शासन वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज सरायपाली प्रवास के दौरान आपात काल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन उपोवेजा के निवास पर पहुंच कर उनके पिता वरिष्ठ जन संघी नेता एवं मीसा बंदी जगदीश लाल उपोवेजा का साल श्रीफल से सम्मान कर आशीर्वाद लिया ।
वित्त मंत्री ने काफी समय तक जगदीश लाल उपोवेजा से सकारात्मक चर्चा की। इस दौरान जगदीश लाल उपोवेजा ने आपातकाल के अपने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री कामता पटेल, विधि प्रकोष्ठ संयोजक स्वर्ण सिंह सलूजा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ संचालक सुरेन्द्र(शम्मी) उपोवेजा, युवा नेता प्रमोद सागर, सरायपाली मंडल महामंत्री विदित धनानिया, केदुवां मंडल महामंत्री सुरोती लकड़ा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता घासीराम विश्वकर्मा, लिंगराज साहू एवं भाजपा जन उपस्थिति रहे!