सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो बाइक चोर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

थाना सिंघोड़ा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई दो मोटरसाइकिलों को बरामद किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से एक एचएफ डीलक्स (क्रमांक CG 13 AT 2901) जिसकी कीमत लगभग ₹20,000 है, तथा एक बजाज पल्सर (क्रमांक CG 25 M 5517) जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000 है, को जब्त किया गया है।मामले की शुरुआत 25 जुलाई 2025 को हुई, जब प्रार्थी महादेव सिदार, निवासी परसकोल, थाना सिंघोड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि 24 जुलाई की रात उन्होंने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की थी, जो अगली सुबह 7 बजे तक गायब हो गई थी।

शिकायत के आधार पर थाना सिंघोड़ा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया।जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पतेरापाली में दबिश दी। वहां से दो संदिग्धों — जीर्वधन सेठ (23 वर्ष) और नयन यादव (24 वर्ष), दोनों निवासी पतेरापाली, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए मोटरसाइकिलों की जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दोनों मोटरसाइकिलों को बरामद किया और आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!