विकास नंद /सर्वव्यापी/
फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भगत देवरी में आज छात्र संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। छात्रों में नेतृत्व क्षमता के विकास एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करने हेतु छात्र संघ का गठन किया गया था, जिसमें विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारी दी गई।
छात्र संघ अध्यक्ष चुकेसना पटेल (12वीं कला), उपाध्यक्ष लिसा साहू (11वीं विज्ञान), सचिव अनीष साहू (10वीं), छात्रा प्रतिनिधि अलिसा साहू (12वीं विज्ञान), विज्ञान सचिव जया चौधरी, सहायक विज्ञान सचिव अंशिका बारिक, क्रीड़ा सचिव लकेश्वरी साहू एवं राजेश सिदार, सांस्कृतिक सचिव पूनम कैवर्त, सहायक सांस्कृतिक सचिव दुर्लवी साव, पर्यावरण सचिव तनुजा चौहान, सहायक पर्यावरण सचिव उर्वशी पटेल, स्वच्छता सचिव पंकज साव, सहायक स्वच्छता सचिव प्रांजल बढ़ाई, सूचना सचिव शुभम कुमार, अनुशासन सचिव अनिल पटेल, एनएसएस दल नायक वेदप्रकाश बिसी एवं प्रीति तांडी, स्काउट प्रतिनिधि डमरूधर साहू, गाइड प्रतिनिधि भूमिका सिदार, रेडक्रॉस बालक निरज कुर्रे, बालिका प्रतिभा पटेल सहित विभिन्न कप्तानों ने निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों को निभाने की शपथ ली।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि फुलझर सेवा समिति के मंत्री एवं प्रख्यात साहित्यकार पं. विद्याभूषण सतपथी रहे, जिन्होंने छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व एवं छात्र संघ के उत्तरदायित्वों पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी जयदेव सतपथी जी के योगदान को याद करते हुए उनके नमक कानून विरोध के साहसिक कार्यों को साझा किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य श्रीमती भारती अग्रवाल (सलडीह क्षेत्र) ने की।
विशिष्ट अतिथि डा. हेमन्त कौशिक ने छात्रों को नेतृत्व और समाज सेवा के अनुभव साझा किए। शाला विकास समिति के अध्यक्ष अशोक कानूनगो, प्राचार्य एवं छात्र संघ संरक्षक तारेंन्द्र कुमार साहू, छात्र संघ प्रभारी अरुण किशोरी दास एवं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकगण – सम्पूर्णानंद साहू, विरेन्द्र दास, हेमराज प्रधान, एवं अन्य गणमान्य नागरिक मंच पर उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार दास द्वारा किया गया तथा अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री तारेंन्द्र कुमार साहू ने सभी अतिथियों, छात्रों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व, जिम्मेदारी और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।