तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में आक्रोश देखने को मिल रहे हैं क्योंकि जिले से लेकर संभाग स्तरीय कार्यालयों में कई महत्वपूर्ण पदों पद-स्थापना नहीं की गई है। जिसके कारण विभागों में काम का बोझ बढ़ता जा रहा है।
इसी कड़ी में बिलासपुर संभाग आयुक्त कार्यालय में मई महीने से रिक्त हुए अपर संभाग आयुक्त की कुर्सी पर अब तक किसी की पदस्थापना नहीं किया गया है। जिसके कारण न्यायालयीन प्रकरणों सहित अन्य विभागीय कार्यों का बोझ अकेले संभाग आयुक्त सुनील जैन और डिप्टी कमिश्नरों पर बढ़ चुके हैं। यहां के अपर आयुक्त के एल चौहान मई में सेवानिवृत्त हो चुके हैं लेकिन अभी तक छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने बिलासपुर जैसे महत्वपूर्ण संभाग में अपर संभाग आयुक्त की पदस्थापना नहीं कर पाई है। जिसे लेकर बिलासपुर संभाग आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि राज्य की विष्णु सरकार को नहीं पता क्यों बिलासपुर संभाग आयुक्त कार्यालय में रुचि नहीं दिखाते है और संभाग आयुक्त पद भी लंबे समय से खाली और प्रभारी के भरोसे रहे । ले-देकर वरिष्ठ आईएएस सुनील जैन की पदस्थापना की गई है लेकिन अब तीन महीने से अपर आयुक्त का पद रिक्त हैं लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं और नहीं पता कब यहां पर अपर आयुक्त सहित अन्य रिक्त पदों पर नियमित रूप से कर्मचारियों की पदस्थापना की जाएगी।