छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों का तबादला, नम्रता जैन बनी रायपुर की अपर कलेक्टर… पढ़ें पूरी खबर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सुकमा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रहीं आईएएस नम्रता जैन को रायपुर जिले में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।

तबादला सूची में अन्य अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं:

आईएएस हेमंत रमेश नंदनवार, सीईओ जिला पंचायत बीजापुर, को अब महासमुंद में सीईओ जिला पंचायत की जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस मुकुंद ठाकुर, जो अब तक कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा किसान कल्याण विभाग में उप सचिव थे, उन्हें सुकमा जिला पंचायत के सीईओ पद पर नियुक्त किया गया है।

आईएएस नम्रता चौबे, एसडीएम (राजस्व) सरायपाली, महासमुंद, को बीजापुर जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।

आईएएस प्रखर चंद्राकर, एसडीएम (राजस्व) सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, को गरियाबंद जिला पंचायत के सीईओ के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार द्वारा किए गए इन प्रशासनिक फेरबदल को जिलों के प्रशासनिक प्रबंधन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!