विकास नंद/सर्वव्यापी/
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 30 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
बैठक में राज्य शासन की विभिन्न नीतियों, योजनाओं और प्रशासनिक निर्णयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
संभावना है कि आगामी विधानसभा सत्र, बजट प्रावधानों, किसान हितों, औद्योगिक विकास, एवं सामाजिक कल्याण योजनाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट मुहर लगाएगी।
राज्य सरकार की यह बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।