वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज होंगे अमेरिका रवाना, प्रवासी छत्तीसगढ़ वासियों से करेंगे संवाद।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी आज मंत्रिपरिषद की बैठक के उपरांत सात दिवसीय अमेरिका दौरे पर रवाना होंगे। इस महत्वपूर्ण यात्रा का उद्देश्य अमेरिका में बसे प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों से मिलकर उन्हें राज्य के विकास अभियान से जोड़ना है।

मंत्री चौधरी अमेरिका में रह रहे छत्तीसगढ़ी मूल के नागरिकों को “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047” से अवगत कराते हुए उन्हें विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करेंगे। वे आगामी एनआरआई शिखर सम्मेलन में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु आमंत्रण भी देंगे।इस दौरान श्री चौधरी अमेरिका में अध्ययनरत छत्तीसगढ़ी युवाओं से संवाद कर उनके अनुभवों के आधार पर एक सशक्त सपोर्ट सिस्टम के निर्माण की दिशा में सुझाव लेंगे। वे स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में कार्यरत युवाओं को राज्य के उद्यमिता अवसरों से भी जोड़ने का प्रयास करेंगे।इसके अतिरिक्त, वे निवेशकों और उद्यमियों से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) और संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे, जिससे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सके।

अपनी यात्रा के दौरान चौधरी प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों को राज्य के रजत जयंती समारोह में सहभागी बनने के लिए भी आमंत्रित करेंगे।

यह विदेश यात्रा कुल 7 दिनों की होगी, जिसमें वे अमेरिका के विभिन्न शहरों में प्रवासी समुदाय, छात्र, निवेशक और उद्योगपतियों से संवाद करेंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!