तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
राज्यपाल के रूप में रमेन डेका के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण हुआ। कार्यकाल के इस प्रथम वर्ष में ही रमेन डेका ने कई अभिनव पहल किए, जिसमें राज्य के सभी जिलों का दौरा कर लोगों से सीधे संवाद करना एवं प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेना ,एक विशेष पहल है। ऐसा करने वाले वे प्रथम राज्यपाल हैं।गत एक वर्ष में राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवैधानिक दायित्वों कटिबद्धता से निर्वहन किया और राज्य के सभी वर्गों के लिए तत्परता से कार्य किए। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर विशेष ध्यान दिया।प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत बने घरों का स्वयं किया अवलोकन करने से लेकर टी.बी. मरीजों को आर्थिक सहायता प्रदान करने जैसे अनेक उल्लेखनीय कार्य किए और छत्तीसगढ़ का राज्यपाल होने को अत्यंत गर्व का विषय कहा।उन्होंने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। कुलाधिपति होने के नाते विश्वविद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एक वर्ष में अपने स्वेच्छानुदान मद से 584 संस्थाओं को 1.22 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।