सावन के रंगों में रंगा महासमुंद : “आओ सखी-सावन में” कार्यक्रम में उमड़ी महिला शक्ति।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

नगर पालिका टाउन हॉल, महासमुंद में आज “आओ सखी-सावन में” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया शामिल हुईं।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन उत्सव के इस आयोजन को सभी महिला समूहों एवं क्लबों ने मिलकर संयुक्त रूप से आयोजित किया, जिसमें विभिन्न समाजों, वर्गों और राजनीतिक दलों की बहनों को सादर आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं की उत्साहजनक उपस्थिति देखने को मिली।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक परिधानों की झलक, एवं सावन की रिमझिम भावनाओं ने आयोजन को विशेष बना दिया।

मुख्य अतिथि कोसरिया ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एकजुट करते हैं और समाज में समरसता एवं सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करते हैं।

समारोह में पारंपरिक गीत-संगीत, समूह नृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता व रंगोली जैसे कार्यक्रमों ने उपस्थित महिलाओं को सावन की अनुभूति से भर दिया।

आयोजकों ने सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए इसे हर वर्ष और अधिक भव्यता से आयोजित करने की बात कही।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!