विकास नंद/सर्वव्यापी/
केंद्रीय नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिले महासमुंद में 1 अगस्त 2025 को जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।समारोह में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं शासन-प्रशासन के अधिकारीगण शामिल होंगे। इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और विक्रय हेतु जिला पंचायत परिसर में “आकांक्षा हाट” का आयोजन भी किया गया है।यह हाट एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें 29 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प, फूड प्रोडक्ट, सजावटी सामग्री एवं पारंपरिक वस्तुएं बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगी। आयोजन का उद्देश्य महिला समूहों को आर्थिक संबल प्रदान करना और आमजन को जिले की सांस्कृतिक व आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना है।