स्वेच्छानुदान में घोटाले के आरोप, विधायक ईश्वर साहू के स्टाफ पर उठीं उंगलियां… विधायक के करीबियों के नामों की सूची सोशल मीडिया में वायरल, कांग्रेस ने कसा तंज।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

साजा (छत्तीसगढ़), 01 अगस्त 2025 – साजा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ईश्वर साहू एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार मामला स्वेच्छानुदान राशि के वितरण को लेकर गरमा गया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही एक सूची ने विधायक और उनके निजी स्टाफ को कटघरे में खड़ा कर दिया है।आरोप है कि विधायक के पीएसओ ओम साहू, पीए दिग्विजय केशरी, अनुज वर्मा और ऑपरेटर धीरज पटेल ने मिलकर स्वेच्छानुदान का बंदरबांट किया है। बताया जा रहा है कि स्वेच्छानुदान के जिन लाभार्थियों की सूची सामने आई है, उनमें अधिकांश नाम इन्हीं स्टाफ के रिश्तेदारों के हैं। यही नहीं, कुछ नाम विधायक ईश्वर साहू के पारिवारिक सदस्यों से भी जोड़े जा रहे हैं।इस पूरे मामले पर राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है। कांग्रेस ने वायरल सूची को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा करते हुए कटाक्ष किया है कि “जरूरतमंदों के हक की रकम अपनों में बांटी जा रही है”। कांग्रेस ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।हालांकि विधायक ईश्वर साहू या उनके स्टाफ की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। जनता अब जवाब की प्रतीक्षा कर रही है कि क्या वास्तव में जरूरतमंदों की बजाय अपनों को लाभ पहुंचाया गया है या यह केवल राजनीतिक साजिश है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!