तोखन के सरकारी आवास में संगठन की बैठक, निगम, मंडल आयोग में नियुक्ति को लेकर फैसला।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के दिल्ली स्थित सरकारी निवास में बीजेपी की अहम बैठक हुई। सीएम विष्णु देव साय ने इस बैठक की जानकारी X पोस्ट में साझा करते बताया, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के नई दिल्ली स्थित आवास में भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों के साथ बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश , क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल , प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के सभी सांसद उपस्थित रहें।राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि भाजपा संगठन में एक बार फिर चार की जगह तीन ही महामंत्री होंगे। यह निर्णय दिल्ली में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ हुई बैठक में लिया गया। महामंत्री की दौड़ में चार नाम का पैनल रखा गया। इसमें रायपुर संभाग से नवीन मार्केंडेय, सरगुजा से अखिलेश सोनी, दुर्ग से अभिषेक सिंह और बिलासपुर से रजनीश सिंह का नाम है। नवीन और अखिलेश का नाम फाइनल हो गया है, बाकी अभिषेक और रजनीश में से किसी एक को महामंत्री बनाया जाएगा। बैठक में भाजपा संगठन के 24 पदाधिकारियों के अलावा मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के नाम पर आखिरी मुहर लग गई। इसमें 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 6 प्रदेश मंत्री, 8 प्रदेश प्रवक्ता, एक कोषाध्यक्ष, 7 मोर्चा और 17 प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक कोषाध्यक्ष नंदन जैन ही बने रहेंगे। बाकी 2 मंत्री को उपाध्यक्ष और 2 प्रवक्ता को मंत्री बनाने की तैयारी है। इसके अलावा बैठक में बचे हुए निगम-मंडल को लेकर भी चर्चा हुई। 10 अगस्त के पहले इन पदाधिकारियों की सूची जारी हो जाएगी। बता दें कि अभी 10 निगम-मंडल में अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है। इसके अलावा करीब निगम-मंडल में उपाध्यक्ष और सदस्य मिलाकर 70 पद पर राजनैतिक नियुक्तियां की जानी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!