तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार: सिंघोड़ा पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गांजा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन तस्करों के विरुद्ध वर्ष 2021 और 2022 में कुल दो प्रकरण दर्ज थे, जिनमें 125 किलोग्राम गांजा और एक बोलेरो वाहन जब्त किया गया था।टास्क फोर्स द्वारा गांजा तस्करी, फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन, सोर्स और डेस्टिनेशन प्वाइंट पर ठोस कार्रवाई के निर्देश के तहत यह कार्रवाई की गई।

पहला मामला थाना सिंघोड़ा के अपराध क्रमांक 104/21, धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट से जुड़ा है, जिसमें बोलेरो वाहन (MP 05 BA 0389) से 100 किलोग्राम गांजा की तस्करी की जा रही थी। आरोपी वाहन को RTO चेक पोस्ट खम्हारपाली के पास छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मध्यप्रदेश जाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया—1. नेपाल सिंह राजपूत (उम्र 48 वर्ष), निवासी ग्वाल टोली, नर्मदापुरम, होशंगाबाद (हाल निवासी रायसेन, म.प्र.)2. पुखराज सिंह राजपूत (उम्र 54 वर्ष), निवासी सुलतानगंज, जिला रायसेन (हाल रायसेन, म.प्र.)

दूसरा मामला अपराध क्रमांक 53/22, धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट का है, जिसमें आरोपी बिना नंबर प्लेट की ग्रे सैंट्रो कार से 25 किलोग्राम गांजा लेकर भाग गया था। यह घटना एनएच 53 रोड के पास स्थित श्याम ढाबा, ग्राम गनियारीपाली की है। पुलिस ने मध्यप्रदेश से फरार आरोपी मनोज कुमार मेहरा (उम्र 33 वर्ष), निवासी सुरई, थाना जबेरा, जिला दमोह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं महासमुंद पुलिस की सतर्कता और समन्वित प्रयासों का परिणाम है। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध यह संयुक्त ऑपरेशन आने वाले समय में तस्करों पर कड़ी नजर और कार्रवाई का संकेत देता है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!