मोटर साइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 13 चोरी की गाड़ियाँ बरामद – पाँच आरोपी गिरफ्तार 🚨– सायबर सेल व खल्लारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 8.35 लाख कीमती वाहन जप्त।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

थाना खल्लारी व सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में मोटर सायकल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की कुल 13 मोटर सायकल व स्कूटी, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,35,000 बताई जा रही है, जप्त की गई है।

🔍 घटना का विवरणप्रार्थी लुकेश साहू, निवासी ग्राम खुटेरी, ने 18 अप्रैल 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पड़ोसी के विवाह समारोह के दौरान रात 10 बजे उनके घर के सामने खड़ी पल्सर मोटरसाइकिल (CG 06 GT 7366) चोरी हो गई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना खल्लारी में अपराध क्रमांक दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घोड़ारी चौक के पास कुछ युवक पुरानी मोटर सायकल बेचने ग्राहक तलाश रहे हैं। तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पांच संदिग्ध युवकों से पूछताछ की, जिनके गोलमोल जवाबों से संदेह गहराया और पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदातों को कबूल कर लिया।🕵️‍♂️ गिरफ्तार आरोपी1. उत्तम पाल पिता ध्रुवा पाल (20 वर्ष), निवासी घोड़ारी, महासमुन्द2. हिमांशु शर्मा पिता स्व. सुशील शर्मा (19 वर्ष), निवासी घोड़ारी, महासमुन्द3. भूपेन्द्र साहू पिता लक्ष्मीनारायण साहू (21 वर्ष), निवासी कुरुद, धमतरी4. राहुल यादव पिता संतोष यादव (19 वर्ष), निवासी बेलसोंडा, महासमुन्द5. चन्द्रहास पुरैना पिता यादुराम पुरैना (20 वर्ष), निवासी लाफिनकला, महासमुन्दइन युवकों ने पिछले छह महीनों में रायपुर, नया रायपुर, राजिम, खल्लारी समेत अन्य क्षेत्रों से दोपहिया वाहनों की चोरी की योजना बनाकर एक साथ वारदातें की थीं।

🛵 जप्त वाहन सूची कुल 13 नग दोपहिया वाहन जिनमें विभिन्न कंपनियों की बाइक्स व स्कूटी शामिल हैं:04 नग पल्सर बाइक (विभिन्न मॉडल)02 नग KTM ड्यूक बाइक02 नग HF डिलक्स02 नग एक्टिवा स्कूटी (1 नया, 1 पुराना)01 नग बर्गमन स्ट्रीट स्कूटी01 नग स्प्लेंडर प्लस01 नग प्लेटिनाइन वाहनों की कुल कीमत ₹8,35,000 आँकी गई है।

⚖️ कानूनी कार्यवाहीआरोपियों के विरुद्ध थाना खल्लारी में भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।➡️ महासमुन्द पुलिस द्वारा यह कार्यवाही क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता व समन्वय के लिए सराहना व्यक्त की है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!