जिला पंचायत महासमुंद में नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार ने किया पदभार ग्रहण।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिला पंचायत महासमुंद के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार (आईएएस) ने आज पूर्वाह्न में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

निवर्तमान सीईओ एस. आलोक ने उन्हें कार्यभार सौंपा। नंदनवार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2020 बैच के अधिकारी हैं।

इसके पूर्व वे महासमुंद जिले के सरायपाली अनुविभाग में एसडीएम तथा बीजापुर जिले में जिला पंचायत सीईओ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात नंदनवार ने जिला पंचायत कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए कार्यों की जानकारी ली।

उन्होंने कार्यालय में नियमित उपस्थिति, स्वच्छता, और दस्तावेजों के सुव्यवस्थित रख-रखाव हेतु स्पष्ट निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने जिला पंचायत परिसर में संचालित आकांक्षा हाट का भी अवलोकन किया, जहाँ महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का निरीक्षण कर उन्होंने विपणन और ब्रांडिंग से जुड़ी आवश्यक जानकारी ली। कार्यक्रम में निवर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक भी उपस्थित रहे।

नंदनवार ने कर्मठता और पारदर्शिता के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन की बात कही और विकास कार्यों में गति लाने का संकल्प दोहराया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!