बिलासपुर की बालिका बॉल बैडमिंटन टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

25वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 3 अगस्त 2025 तक भिलाई के बीएसपी बैडमिंटन कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-4 में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के अंतिम दिन बिलासपुर की बालिका टीम का सेमीफाइनल मुकाबला गत वर्ष की विजेता बस्तर टीम से हुआ, जिसमें बस्तर ने 2-0 सेटों से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर की बालिका टीम प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही और कांस्य पदक अपने नाम किया।बालक वर्ग में बिलासपुर की टीम क्वार्टर फाइनल में महासमुंद से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई और पांचवें स्थान पर रही।बिलासपुर जिले की सब जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम के खिलाड़ी इस प्रकार रहे:बालक टीम: दीपांश तिर्की (कप्तान), लियन टोप्पो, जैक तिग्गा, जोल टोप्पो, किशन आयुष, प्रफुल्ल, आयुष बंजारे, ओंकार बंजारे, गौरांग शर्मा, रुद्र यादव।टीम मैनेजर: दीपक कोसरिया | कोच: सूरज नायकबालिका टीम: एलिना जॉन (कप्तान), आकांक्षा ध्रुव, नमिता कोर्राम, आराध्य मसीही, दीक्षा यादव, आकांक्षा मरकाम, एंजेल जॉन, तानिया जयवासल, सुहानी मेहता, मोक्षिक यादव।टीम मैनेजर: नैंसी तिर्की | कोच: सूरज नायकबिलासपुर के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मां शारदा बॉल बैडमिंटन रेलवे खेल मैदान, सिरगिट्टी से आदरणीय नवीन सिंह सर, बिलासपुर बॉल बैडमिंटन संघ के विनीत वर्मा, श्रीकांत बघाड़े, अमित साईरे, एम. रवि राव, गिरीश कश्यप एवं तपन सागर ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!