विकास नंद/ सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय दिया। रायपुर से अपने निज निवास वीरपुर जाते समय जब उनका काफिला सुत्तररा मोड़, कटघोरा के पास पहुँचा, तब उन्होंने सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त एक दोपहिया वाहन सवार युवक को देखा।
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए मंत्री राजवाड़े ने तत्काल अपने काफिले को रुकवाया और स्वयं मौके पर पहुँचकर घायल युवक की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने देर न करते हुए घायल को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटघोरा भिजवाने की व्यवस्था की।
इसके साथ ही उन्होंने कोरबा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को फोन कर घायल को त्वरित और समुचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए।
मंत्री राजवाड़े की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।