विकास नंद/सर्वव्यापी/
राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम में पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ भाग लें। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस को सम्मान और गर्व के साथ मनाएं।राज्यपाल ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ झंडा फहराने की परंपरा नहीं है, बल्कि यह हमारी राष्ट्रभक्ति, एकता और गौरव का प्रतीक है।
तिरंगे के प्रति हमारा जुड़ाव हमारे संविधान, संप्रभुता और गौरवशाली विरासत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता – स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” थीम पर आधारित है, जो तीन चरणों में संपन्न हो रहा है। पहला चरण 2 से 8 अगस्त, दूसरा 9 से 12 अगस्त और तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक चलेगा।
राज्यपाल डेका ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि हमें उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।