कोडार जलाशय से किसानों के लिए 7 अगस्त को छोड़ा जाएगा पानी16,756 हेक्टेयर क्षेत्र में होगी खरीफ फसलों की सिंचाई।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

किसानों की सिंचाई आवश्यकता को देखते हुए महासमुंद जिले के कोडार जलाशय से 07 अगस्त को पानी छोड़े जाने का निर्णय लिया गया है।

यह फैसला महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की अनुशंसा और ग्राम पंचायतों व किसानों की मांग के आधार पर लिया गया है।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता अजय खरे ने बताया कि शहीद वीरनारायण सिंह बांध कोडार जलाशय परियोजना (वृहद) में कुल जल संग्रहण क्षमता 149 एमसीयूएम है, जिसमें वर्तमान में 83.39 एमसीयूएम यानी 55.97 प्रतिशत उपयोगी जल भंडारित है।कोडार परियोजना से जुड़े ग्रामों के सरपंचों और किसानों

—जैसे साराडीह, बेमचा, बेलसोंडा, कौआझर, पिरदा, मालीडीह, कौंदकेरा आदि—द्वारा खरीफ सिंचाई के लिए जल छोड़े जाने की मांग की गई थी।

इस परियोजना के अंतर्गत 50 गांवों के 16,756 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य तय किया गया है। इस उद्देश्य से कोडार बांध के दोनों स्लूस गेट (आरबीसी एवं एलबीसी) 07 अगस्त को खोले जाएंगे।किसानों से अपील की गई है कि वे सिंचाई जल का उपयोग निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही करें। नहरों को काटकर अवैध रूप से पानी लेने से जल प्रबंधन प्रभावित होता है और अन्य किसानों को नुकसान होता है। समय पर सिंचाई जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया यह निर्णय खरीफ फसलों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!