विकास नंद /सर्वव्यापी/
राज्य शासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसी क्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आदेश जारी कर महासमुंद जिले की सभी देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल.-3 सपना बार एवं रेस्टोरेंट, देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार महासमुंद तथा सभी आहातों को उक्त दिन बंद रखने के निर्देश दिए हैं।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 15 अगस्त को जिले में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
यह निर्णय स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और सामाजिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।