मोटरसाइकिल चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 3 बाइक बरामद 🚨महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹2.10 लाख की संपत्ति जब्त।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद पुलिस ने सरायपाली और बसना क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की कुल 3 चोरी की गई मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹2,10,000 है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरायपाली थाना क्षेत्र की रहने वाली पुष्पलता बेहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी हीरो सुपर स्प्लेंडर (CG 06 GG 4413) बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई है। इसी प्रकार, भोजराम साहू ने होंडा सीबी साइन (CG 06 GJ 2091) चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक कुटेला चौक और जोगिनीपाली क्षेत्र में चोरी की बाइक बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहुल नंद (24 वर्ष) एवं भूपेश प्रधान (21 वर्ष) को हिरासत में लिया। उनके पास से चोरी की हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई।

पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की बात कबूली।पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरोह के अन्य चार सदस्यों –शंकर सराफ (18 वर्ष)आकाश नंद (23 वर्ष)भूपेश नंद (23 वर्ष)भोजराज हीरा (20 वर्ष)को भी पकड़ा और उनके कब्जे से बजाज पल्सर 125 (CG 06 HB 7768) एवं होंडा साइन (CG 06 GJ 2091) बाइक बरामद की।सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 206/25, 207/25 के तहत धारा 303(2), 331(4), 305 BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

यह सफलता महासमुंद पुलिस की तत्परता और सतर्कता का परिणाम है, जिससे क्षेत्र में बढ़ते वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बड़ी कामयाबी मिली है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!