विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में आज कांग्रेस पार्टी ने खाद और बीज की किल्लत को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और किसानों ने कृषि कार्यालय का घेराव करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन के पश्चात राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें जल्द से जल्द खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।
विधायक नंद ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस एक वृहद किसान आंदोलन छेड़ेगी।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बताया कि खरीफ सीजन की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन खाद और बीज की उपलब्धता बेहद सीमित है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
कांग्रेस ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर किसानों को राहत देने की मांग की है।