पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार हेतु विघुत विभाग द्वारा शिविर का आयोजन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आज सरायपाली स्थित विघुत विभाग कार्यालय परिसर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में विभाग के कार्यपालन अभियंता ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना नागरिकों को सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वच्छ और निःशुल्क बिजली प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यपालन अभियंता ने बताया कि किस प्रकार के इच्छुक नागरिक इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं, तथा सोलर पैनल स्थापित कर विद्युत बिल में कटौती के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।

शिविर में मौजूद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं भी अपने घरों में सोलर पैनल लगाने की सहमति दी, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि योजना को लेकर आमजनों के साथ-साथ विभागीय स्तर पर भी जागरूकता बढ़ रही है।

इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, एवं विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यपालन अभियंता ने यह भी जानकारी दी कि आने वाले दिनों में आसपास के विभिन्न ग्रामों में भी इस योजना के प्रचार-प्रसार एवं लाभान्वयन हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण अंचलों तक योजना का लाभ पहुंच सके।

शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने इसे लाभकारी और प्रेरणादायी बताया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!